बिग ब्रेकिंग, जनवरी 2025 से DA/DR में बंपर बढ़ोतरी, इतनी बढ़ गई पेंशन, इतना मिलेगा एरियर

जैसे कि आपको पता होगा साल में दो बार महँगाई भत्ते (DA/DR) में बढ़ोतरी होती है, एक बार जनवरी महीने में और दूसरी बार जुलाई महीने में। अगर सातवें वेतन आयोग के हिसाब से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सिलसिला देखे तो अब तक हर छमाही में 2% से 3% की बढ़ोतरी हुई है। 
साल 2024 का हिसाब-किताब देखे तो जनवरी 2024 में महँगाई भत्ता 50% हुवा था। जुलाई 2024 से महँगाई भत्ता 53% मिल रहा है। अब जनवरी 2025 से कुल महँगाई भत्ता कितना होगा और इससे आपकी सैलरी व पेंशन कितनी बढ़ेगी और एरियर कितना मिलेगा चलिये जान लेते है।

सातवे वेतन में महँगाई भत्ते (DA/DR) का इतिहास

सबसे पहले हम सातवे वेतन में महंगाई भत्ते का इतिहास देखते हैं। सातवां वेतन 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था और उस समय महँगाई भत्ते को 0% कर दिया गया था उसके बाद हर छमाही में बढ़ोतरी की गई तो कितनी बढ़ोतरी हुई चलिए इस चार्ट के द्वारा जान लेते  हैं।

DA Rates का चार्ट (जनवरी 2016 से जनवरी 2025 तक)

महीना/सालDA Rates
जनवरी 20160%
जुलाई 20162%
जनवरी 20174%
जुलाई 20175%
जनवरी 20187%
जुलाई 20189%
जनवरी 201912%
जुलाई 201917%
जनवरी 202021%
जुलाई 202024%
जनवरी 202128%
जुलाई 202131%
जनवरी 202234%
जुलाई 202238%
जनवरी 202342%
जुलाई 202346%
जनवरी 202450%
जुलाई 202453%
जनवरी 2025?

AICPI के आँकड़े

जनवरी 2025 से कितना DA होगा वो AICPI के आंकड़ों के ऊपर डिपेंड है। AICPI के आंकड़े हर महीने सरकार द्वारा जारी किए जाते है। कुल 6 महीनो के आंकड़े के ऊपर महँगाई भत्ता निर्भर है। अगर आंकड़ो पे नजर डाले तो जुलाई 2024 से अब तक 4 महीनो के आँकड़े आ चुके है। अभी नवंबर और दिसंबर महीने के आंकड़े आना बाकी है। तो चलिए चार्ट द्वारा आंकड़े पे नजर डाल लेते है।

AICPI डेटा (जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक)

महीना/सालAICPI इंडेक्सDA अनुमान (%)
जुलाई 2024142.753.64%
अगस्त 2024142.653.95%
सितंबर 2024143.354.49%
अक्टूबर 2024144.555.05%
नवंबर 2024145.555.63%
दिसंबर 202414656.29%

आंकड़ो के हिसाब से जनवरी 2025 से कुल महंगाई भत्ता 56% होने की उम्मीद है। (नवंबर और दिसंबर के आंकड़े संभावित है)

कितनी बढ़ेगी सैलरी व पेंशन

56% DA का भुगतान अप्रेल 2025 की सैलरी व पेंशन के साथ किया जाएगा पर इसका फायदा एरियर के रूप में जनवरी से ही दिया जाएगा। 56% के हिसाब से सैलरी व पेंशन में बहुत ज्यादा तो बढोतरी नही होगी पर जितनी भी होगी उससे आपके घर-संसार चलाने में मदद मिल सकती है। तो चलिये चार्ट के द्वारा जान लेते है कि वेतन और पेंशन में कितनी बढोतरी होगी और कुल 3 महीनो का एरियर कितना मिलेगा।

53% DA, 56% DA, वृद्धि और एरियर का विवरण

Basic53% DA56% DAIncreaseArrear
15000795084004501350
16000848089604801440
17000901095205101530
180009540100805401620
186009858104165581674
1900010070106405701710
2000010600112006001800
2100011130117606301890
2200011660123206601980
2300012190128806902070
2400012720134407202160
2500013250140007502250
2600013780145607802340
2700014310151208102430
2800014840156808402520
2900015370162408702610
3000015900168009002700
3100016430173609302790
3200016960179209602880
3300017490184809902970
34000180201904010203060
35000185501960010503150
36000190802016010803240
37000196102072011103330
38000201402128011403420
39000206702184011703510
40000212002240012003600
41000217302296012303690
42000222602352012603780
43000227902408012903870
44000233202464013203960
45000238502520013504050
46000243802576013804140
47000249102632014104230
48000254402688014404320
49000259702744014704410
50000265002800015004500

Leave a Comment