Fitment Factor सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेन्शन संशोधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक गुणांक (multiplier) के रूप में कार्य करता है, जिसे मौजूदा बेसिक के आधार पर नया वेतन निर्धारण करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अब तक के वेतन आयोगों के तहत फिटमेंट फैक्टर और संबंधित जानकारी नीचे दी गई है:
अब तक के वेतन आयोग पे एक नजर
4वां वेतन आयोग
- वेतन वृद्धि प्रतिशत: 27.6%
- न्यूनतम बेसिक वेतन: ₹750
- 4वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का विशेष रूप से उपयोग नहीं किया गया था, बल्कि वेतन वृद्धि 27.6% तय की गई थी।
5वां वेतन आयोग
- वेतन वृद्धि प्रतिशत: 31%
- न्यूनतम बेसिक वेतन: ₹2550
- 5वें वेतन आयोग में भी फिटमेंट फैक्टर का स्पष्ट उल्लेख नहीं था, लेकिन वेतन में 31% वृद्धि की गई थी।
6वां वेतन आयोग
- फिटमेंट फैक्टर: 1.86
- वेतन वृद्धि प्रतिशत: 54%
- न्यूनतम बेसिक वेतन: ₹7000
- 6वें वेतन आयोग में 1.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया, जिससे बेसिक वेतन में 54% की वृद्धि हुई।
- संबसे अधिक फायदा इसी वेतन आयोग मे हुवा था।
7वां वेतन आयोग
- फिटमेंट फैक्टर: 2.57 (कुछ विशेष पे स्केलों के लिए 2.62, 2.67, 2.72, 2.78, और 2.81 भी)
- वेतन वृद्धि प्रतिशत: 14.29%
- न्यूनतम बेसिक वेतन: ₹18000
- 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया, जो कुछ विशेष पे स्केलों में थोड़ी भिन्नता के साथ था। इससे कुल मिलाकर 14.29% की वेतन वृद्धि हुई।
8वां वेतन आयोग
- फिटमेंट फैक्टर: 1.92, 2.28 संभावित
- 20% से 45% वृद्धी की संभावना
- 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर 2026 में लागू होने से पहले घोषित किया जाएगा। यह दर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) और आयोग द्वारा अनुशंसित वेतन संशोधन पर आधारित होगी।
सातवे वेतन की Pay Matrix के आधार पर नई बेसिक
Pay Level | 7th CPC Basic Salary | 8th CPC Basic Salary as on 1.92 Fitment Factor | 8th CPC Basic Salary as on 2.28 Fitment Factor |
Pay Matrix Level 1 | 18,000 | 34,560 | 41,040 |
Pay Matrix Level 2 | 19,900 | 38,208 | 45,372 |
Pay Matrix Level 3 | 21,700 | 41,664 | 49,476 |
Pay Matrix Level 4 | 25,500 | 48,960 | 58,140 |
Pay Matrix Level 5 | 29,200 | 56,064 | 66,576 |
Pay Matrix Level 6 | 35,400 | 67,968 | 80,712 |
Pay Matrix Level 7 | 44,900 | 86,208 | 1,02,372 |
Pay Matrix Level 8 | 47,600 | 91,392 | 1,08,528 |
Pay Matrix Level 9 | 53,100 | 1,01,952 | 1,21,068 |
Pay Matrix Level 10 | 56,100 | 1,07,712 | 1,27,908 |
Pay Matrix Level 11 | 67,700 | 1,29,984 | 1,54,356 |
Pay Matrix Level 12 | 78,800 | 1,51,296 | 1,79,664 |
Pay Matrix Level 13 | 1,23,100 | 2,36,352 | 2,80,668 |
Pay Matrix Level 13A | 1,31,100 | 2,51,712 | 2,98,908 |
Pay Matrix Level 14 | 1,44,200 | 2,76,864 | 3,28,776 |
Pay Matrix Level 15 | 1,82,200 | 3,49,824 | 4,15,416 |
Pay Matrix Level 16 | 2,05,400 | 3,94,368 | 4,68,312 |
Pay Matrix Level 17 | 2,25,000 | 4,32,000 | 5,13,000 |
Pay Matrix Level 18 | 2,50,000 | 4,80,000 | 5,70,000 |
DA की गणना का तरीका
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अहम भूमिका निभाता है। वर्तमान में DA वेतन का एक अतिरिक्त हिस्सा होता है, और यह कर्मचारियों की मासिक आय का एक महत्वपूर्ण भाग बनता है।
यदि हम इसे 8वें वेतन आयोग के संदर्भ में देखें:
- DA वृद्धि: जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 56% तक होने की संभावना है।
- DA का प्रभाव: इस वृद्धि का असर कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा और उन्हें अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेगा।
- DA की अधिकतम सीमा: 1 जनवरी 2026 तक DA की दर 60% तक पहुंचने की उम्मीद है, जो उस समय आठवे वेतन आयोग में अहम भूमिका निभाएगा।
- इसी के आधार पर फिटमेंट Factor तय किया जाएगा।
उदाहरण:
मान लीजिए किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹18,000 है (7वें वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम बेसिक वेतन):
- जुलाई 2025 से अगर DA 56% बढ़कर लागू होता है, तो: DA=18,000×56%=10080
DA वृद्धि एक नजर मे
July 2023 | 46% (Declared) |
Jan 2024 | 50% (Declared) |
July 2024 | 53% (Declared) |
Jan 2025 | 56% (Expected) |
July 2025 | 60% (Expected) |