8th Pay Commission: DA और DR होगा शून्य, तो किस प्रकार बढ़ेगी सैलरी व पेंशन

केंद्र सरकार द्वारा 8th Pay Commission के गठन को मंजूरी मिलने के बाद, लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्साह के साथ ही कई सवाल भी उठ रहे हैं। इनमें से एक बड़ा सवाल यह है कि महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) का 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर क्या असर पड़ेगा? क्या DA और DR शून्य कर दिए जाएंगे? आइए, इन सवालों का जवाब विस्तार से जानते हैं।

क्या 8वें वेतन आयोग के तहत DA/DR होगा शून्य?

5वें वेतन आयोग के दौरान जब DA/DR 50% से अधिक हो गया था तो उसे बेसिक सैलरी या बेसिक पेंशन में शामिल कर लिया गया था। मर्जर के बाद DA/DR शून्य हो गया था। वही पे 6वे और 7वें वेतन आयोग में, DA/DR को मर्ज करके फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक सैलरी तय किया गया। अब आठवे वेतन में भी DA/DR को शून्य किया जाएगा क्योंकि फिटमेंट फैक्टर तय करते समय DA/DR को मर्ज किया जाता है। जिससे DA/DR शून्य हो जाता है।

8वें वेतन आयोग के संभावित नियम:

6वे और 7वे वेतन के नियमो को गौर करते हुए आठवे वेतन में भी DA/DR को शून्य किया जाएगा। दिसंबर 2025 की जो बेसिक है उसमें फिटमेंट फैक्टर से गुणा करके नया बेसिक निकाला जाएगा। इस प्रकार बेसिक तो बढ़ जाएगी पर महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा। लेकिन हमेशा ये शून्य ही रहेगा ऐसा नही है। जुलाई 2026 से फिर DA/DR में 2 या 3 परसेंट बढोतरी देखने को मिलेगी।

महंगाई भत्ता (DA) का गणना और संभावित बदलाव

मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, DA/DR को हर छह महीने में संशोधित किया जाता है। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है और हर जनवरी और जुलाई में संशोधित होता है। वर्तमान में DA 53% तक पहुंच चुका है। अगला संशोधन जनवरी 2025 से किया जाएगा जो कि 56% होने की संभावना है।

फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कितनी होगी नई बेसिक

फिटमेंट फैक्टर वह मानक है जिसके आधार पर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को संशोधित किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। 8वें वेतन आयोग में 1.92 से 2.28 तक होने की संभावना है।
उदाहरण:
यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹20,000 है और फिटमेंट फैक्टर 1.92 लागू होता है:
नई बेसिक सैलरी = ₹20,000 × 1.92 = ₹38400

8वें वेतन आयोग: कब होगा लागू?

7वें वेतन आयोग: 1 जनवरी 2016 को लागू किया गया था।
8वें वेतन आयोग: 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। रिपोर्ट तैयार करने और लागू करने में लगभग 1.5 साल का समय लग सकता है।

8वें वेतन आयोग से कितने लोगों को होगा लाभ?

लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी।
लगभग 67.95 लाख पेंशनभोगी।

निष्कर्ष

8वें वेतन आयोग के तहत DA और DR को शून्य किया जाएगा। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बड़े बदलाव की उम्मीद है। मोदी सरकार के इस कदम से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक लाभ होगा। नए नियमों और सिफारिशों का सही रूप से पालन होने पर वेतन और पेंशन संरचना में एक नई दिशा देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment